यूपी के बागपत में वायुसेना का विमान क्रैश

0 21

न्यूज डेस्क –उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एयरफोर्स का एक छोटा विमान अचानक क्रैश हो गया। हालांकि सूत्रों की माने तो विमान में मौजूद दोनों पायलट सुरक्षित हैं। 

Related News
1 of 1,457

बता दें कि वायुसेना के इस विमान ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी और बागपत में क्रैश हो गया। विमान बागपत के खेतों वाले इलाके में जाकर गिरा। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उधर सूचना पर वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि इन दिनों वायुसेना एयरफोर्स डे की तैयरियों में जुटा है। बताया जा रहा है कि क्रेश हुआ विमान भी उसी तैयारी का हिस्सा था।

Comments
Loading...