मानक के विपरीत हो रहा था शौचालय का निर्माण, छत गिरने से मजदूर घायल

0 55

बहराइच– रिसिया नगर पंचायत की ओर से रविदास नगर मे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण ठेकेदार से कराया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर में शौचालय की छत भरभरा कर ढह गयी। जिसके चलते एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

इस दुर्घटना से निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की कलई खोल कर रख दी है। अधिशाषी अधिकारी ने इसके लिए ठेकेदार को जिम्मेदार बताया है। रिसिया नगर पंचायत की ओर से नगर के रविदास नगर मोहल्ले में प्राथमिक विद्यालय के बगल में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हो रहा है। मंगलवार की दोपहर में लगभग तीन बजे जिसका लिंटर दीवाल की चुनाई के दौरान गिर गया। उस लिंटर पर कार्य कर रहे श्रमिक मोहर्रम अली (42) पुत्र गुलाब निवासी रविदास नगर भी गिर गया। जिसके चलते वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसे कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related News
1 of 1,457

उस वार्ड के नागरिको ने मानक के विपरीत कार्य होने का आरोप लगाया है। लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि अभी से यह हालात है। तो भवन निर्मित होने के बाद कब धराशायी हो जाए, कहा नही जा सकता। अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार से निर्माण कराया जा रहा है। गुणवत्ता पूर्ण कार्य की उसकी जिम्मेदारी है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

 

Comments
Loading...