कांग्रेस प्रत्याशी का खुलासा, ऐसे बनाया था जनता को ‘बेवकूफ’ !

0 90

सम्भल–कहते हैं कि सच्चाई कभी कभी जुबान पर आ ही जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ जिला संभल में ; जब लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ने खुद ही अपनी पोल मीडिया के कैमरे के सामने खोलकर रख दी। 

Related News
1 of 1,457

इस खुलासे के बाद ये साबित हो गया कि सफेदपोश जनता से वोट ऐंठने के लिए उन्हें किस हद तक बेवकूफ बनाते हैं और जनता के भोलेपन पर ही वो अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं। दरअसल जनपद सम्भल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मेजर जेपी सिंह ने आज मीडिया के सामने अपने ही झूठ का खुलासा कर दिया। 

जेपी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चुनाव जीतने के लिए ड्रामा करना होता है। मैंने भी मुरादाबाद में विधानसभा चुनाव के दौरान ड्रामा किया था। मैंने जनता से कहा था कि में अयोध्या गया था और मैं सीता माता की रसोई से चकला बेलन लाया हूँ और उसको मैंने पूरे मुरादाबाद में कार से घुमाया था और जनता से वोट मांगे थे । वही जेपी सिंह ने बताया कि वह सब ड्रामा था मैंने वो समान जनता को मूर्ख बनाने के लिए मुरादाबाद के बाजार से खरीदा था । 

Comments
Loading...