योगी के कानून राज का ख़स्ताहाल ,आम आदमी भी सरेराह कर रहे गुंडई

0 10

मथुरा– यूपी में भले ही सीएम योगी कानून का राज स्थापित करने में लगे हो ; लेकिन हालात यह हो गए हैं कि अपराधियों की तो छोड़िए आम आदमी को भी अब कानून का खौफ नहीं है। 

ताजा मामला मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके की मसानी चौकी का है; जहां चौकी से 10 कदम की दूरी पर कुछ लोगों ने पैसे के लेनदेन के चलते दो युवकों के साथ ईंट – पत्थर और लाठी डंडों से जमकर मारपीट की।  इतना ही नहीं उन्होंने उस युवक को बंधक भी बना लिया। मौके पर सारे नजारे को कैद करने के लिए जब मीडिया कर्मियों ने अपना कैमरा खोला तो मारपीट करने वाले पत्रकारों को भी भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे। जब मीडिया कर्मियों ने पुलिस चौकी पर सूचना दी तब कहीं जाकर मौके पर चौकी पर तैनात दारोगा पहुंचे और मारपीट करने वाले एक युवक को पकड़कर चौकी ले गए ।

Related News
1 of 1,457

मारपीट करने वाले लोगों का आरोप है कि इन लोगों ने पैसा ले रखा है और शादी में काम करने नहीं पहुंचे। जबकि पीड़ित लोगों का कहना है कि इन लोगों ने कोई पैसा नहीं दिया। इनसे ठेकेदार ने पैसा लिया है। फिलहाल पुलिस ने चौकी के पास ही दबंगई दिखाने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 

(रिपोर्ट -सुरेश सैनी , मथुरा )

 

 

Comments
Loading...