सीएम योगी ने किया ‘कौशाम्बी महोत्सव’ का शुभारंभ,याद की जिले की गौरवशाली विरासत

0 34

कौशाम्बी– कौशाम्बी महोत्सव का शुभारंभ करने डायट मैदान मंझनपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा बुद्ध की धरती से प्रदेश मे शांति व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दोहराया|

कौशांबी की गौरवशाली विरासत को याद करते हुये कहा कि इसी रास्ते भगवान राम वन को गए थे| महात्मा बुद्ध ने दो बार इसी धरती पर चतुर्मासा किया था| यहाँ सूफी संत, शक्तिपीठ व संत की धार्मिक स्थली है| कौशांबी को देख के पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए सरकार कटिबद्ध है| सीएम ने अपनी सरकार के विकास कार्यों पर जमकर तारीफ़ों का पल बांधा| उन्होने मंच से घोषणा किया कि जल्द ही चार लाख युवाओं को रोजगार देने जा रहे है| योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार ने विकास की गति को थाम दिया था| 

Related News
1 of 1,456

महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि पिछली सरकरों ने प्रदेश का विकास नहीं होने दिया| पूरे प्रदेश मे पर्यटन की आफ़र संभावनाएं है| कौशांबी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल को उपेक्षित रखा गया| पर्यटन की दृष्टि से यहाँ तमाम संभावनाए है इसीलिए वह पर्यटन मंत्री को साल लाये है ताकि यह देखा जा सके कि पर्यटन के लिए क्या क्या किया जा सकता है| सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये कहा कि एक साल के कार्यकाल मे 32 लाख घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया गया| 40 लाख परिवारों को शौचालय दिया गया है| अगले एक साल मे 80 लाख परिवारों को शौचालय देने का लक्ष्य रखा गया है|

व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी, किसानों के खेत तक पानी, नौजवानों को रोजगार देने के लिए सरकार कटिबद्ध है| अपराध व अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून, भ्रष्टाचार के लिए जीरो टारलेस की नीति पर काम किया जा रहा है| सीएम ने जिले के लोगों को डिपो सहित सौ परियोजनाओं की सौगात दिया| नेशनल हाइवे-2 पर त्रमा सेंटर बनाए जाने की भी सीएम ने घोषणा किया| कार्यक्रम मे बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, पर्यटन मंत्री रीता जोशी, स्टांप एवं वित्त मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता, केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंसकरण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत कई विधायक व सांसद मौजूद रहे|

(रिपोर्ट – शेषधर तिवारी , कौशाम्बी )

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...