बच्चों के मिड डे मील व गर्म कपड़ो पर चोरो ने किया हाथ साफ

0 30

कानपुर–उत्तर प्रदेश के कानपुर में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसमें चोरों ने स्कूल में बच्चों को बांटने के लिए रखे हुए गर्म कपड़ों के साथ-साथ उनके मिड डे मील पर भी हाथ साफ कर दिया.

जब इतने से भी दिल नहीं भरा तो चोरों ने वहां रखे रसोई गैस के सिलेंडर और बर्तन भी उठा ले गए. वही इस घटना की जानकारी जब गांव के प्रधान को हुई तो उन्होंने थाने में तहरीर दी, बावजूद इसके पुलिस दोपहर तक घटना की छानबीन करने मौके पर नहीं पहुंची.

Related News
1 of 1,457

बता दें कि यह घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्दायल लालापुरवा, सरसौल की है.यहां स्कूल के एक कमरे की अलमारी में बंद बच्चों को बांटने के लिए आये गर्म कपड़ों के साथ-साथ उनके मिड डे मील पर को नहीं छोड़ा.इस दौरान की पुलिस की भारी लपरवाही सामने आई.हालांकि प्रधान की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जूट गई है.

 

 

Comments
Loading...