अमिताभ ठाकुर मामले में मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय को अवमानना नोटिस

0 18

न्यूज़ डेस्क–इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के मामले में मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय को अवमानना नोटिस जारी किया गया है। 

Related News
1 of 1,457

बेंच ने नोटिस जारी करने के साथ ही प्रत्येक दशा में 4 सप्ताह में अनुपालन विषयक शपथपत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। जस्टिस दिनेश कुमार सिंह ने यह आदेश याची की अधिवक्ता डॉ नूतन ठाकुर द्वारा पूर्व मुख्य सचिव राजीव कुमार के सेवानिवृति की बात बताने पर पारित किया। 

हाईकोर्ट ने 01 अगस्त 2017 को मुख्य सचिव को पूर्व मुख्य सचिव अलोक रंजन तथा अन्य द्वारा फर्जी अभिलेख बना कर अमिताभ को प्रताड़ित करने की शिकायत की जाँच के निर्देश दिए थे। 

Comments
Loading...