यूपी पुलिस की टोपी में बदलाव, अब इंस्पेक्टर की तरह कैप पहनेंगे सिपाही !

0 31

न्यूज डेस्क– उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी में एक बार फिर बदलाव के आदेश हुए हैं। यूपी पुलिस ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की टोपी बदल दी गई है, अब फोल्डिंग कैप की जगह बैरेट कैप लगाएंगे।

Related News
1 of 1,457

खाकी वर्दी में किए गए इस बदलाव को लेकर पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद ने डीजीपी मुख्यालय से लेकर सभी जिलों को वर्दी बदलाव के आदेश जारी कर दिए हैं। इस बदलाव के बाद से सिपाही और दीवान की फोल्डिंग कैप को हटा दिया गया है।

फोल्डिंग कैप की जगह पर अब सबइंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर की तर्ज पर सिपाही और दीवान भी बैरेट कैप यानी खाकी रंग की गोल टोपी ही पहनेंगे। आपको बता दें कि अब तक सिपाही और दीवान खाकी सर्ज फटीग कैप यानी तिकोनी कैप पहना करते थे। 

Comments
Loading...