प्रेमी के लिए पानी की टंकी पर चढी बसंती,घंटों काटा बवाल

0 34

प्रतापगढ़ –जिले के नगर कोतवाली इलाके के कांशीराम कॉलोनी में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब एक नाबालिग प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के सामने बनी पानी की टंकी पर चढ़ गयी और जान देने पर आमादा हो गयी।

ये नजारा देख कर शोले फ़िल्म की याद बरबस ही आ जायेगी। जिसमे बंसती के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ जाता है, लेकिन प्रतापगढ़ ये काम बसंती करती हुई नजर आई। कहने का मतलब ये है कि, यहां एक नाबालिग पानी की टंकी पर चढ़ गई और घंटों बवाल काटा

बता दें कि पानी की टंकी पर चढ़कर रेलिंग से झूलने वाली ये कोई फिल्मी हीरोइन नही है यह एक मासूम सी नाबालिग लड़की नैंसी है जिसके अरमानो का यहां खून हो रहा है। इसका प्रेमी अरमान जो प्यार तो करता है लेकिन अपने परिवार से बगावत नही कर सकता। इसका दूसरा कारण यह भी है कि दोनों अलग-अलग धर्मो के है।

Related News
1 of 1,457

बताया जा रहा है कि प्रेमिका नैंसी पहले अरमान के घर पहुंची और उसकी माँ से कुछ बाते की जिसके बाद अचानक नैंसी चिल्लाते हुए भाग कर पानी की टंकी पर चढ़ गई।वहीं शोर सुनकर कॉलोनी के सैकड़ो लोग पानी की टंकी के पास पहुंच गए। पहली बार जब नैंसी टंकी की रेलिंग से लटकने लगी तो लोगो के समझाने पर अरमान की माँ भी पहुंची और उतरने के लिए मिन्नत करने लगी।जब कुछ लोग  टंकी की सीढ़ियों की तरफ बढ़े तो फिर लटक गई। 

वहीं सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस और यूपी 100 की टीमो ने मिन्नते की और टंकी की सीढी की तरफ जैसे बढ़ी फिर रेलिंग पर लटक गई और चिल्लाती रही अरमान के प्यार की दुहाई देती रही। इस दौरान वहां फायर ब्रिगेड भी पहुची लेकिन न तो उसके पास इस स्थित से निपटने के लिए कोई साधन नहीं था जिसे लड़की के कूदने के समय सुरक्षित बचाया जा सके। लिहाजा पुलिस के पास मिन्नते करने के अलावा कोई चारा नही था।

इसी बीच अंधेरे का लाभ उठा कर मुहल्ले के दिलदार जान की बाजी लगाकर पाइप के सहारे कुछ ऊपर पहुंचा तब तक नैंसी भी थोड़ा नीचे आकर बैठी थी कि सहसा ही फिर रेलिंग से झूल गई और कूदने की बात दोहराने लगी कुछ पल में ही दिलदार ने एक झटके में उसे हाथो से जकड़ लिया जिसके बाद नैंसी पूरी ताकत लगाकर हवा में पैर चलाने लगी।तब तक दिलदार के पीछे लगे राजू और चंदन भी पहुंच गए और खिंच कर उसे किसी तरह नीचे लाने में कामयाब हुए। 

घण्टों चले इस ड्रामे के बाद दोनों को पुलिस पकड़ कर कोतवाली ले गई। इसी बीच अरमान की माँ ने भी अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डाल कर आत्महत्या पर उतारू हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है और मामले की जाँच कर रही है। अब आने वाला समय ही बताएगा कि इस प्रेम की परिणति क्या होगी।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...