कानपुर में फरार बदमाश का पुलिस चौकी में मनाया जन्मदिन, फोटो वायरल

0 17

कानपुर — यूपी पुलिस अपने कारनमों के लेकर हमेशा चर्चा में रहती है.ताजा मामला कानपुर का है जहां इन दिनों एक वांछित अपराधी का पुलिस थाने में जन्मदिन मनाने का मामला चर्चा में है.

Related News
1 of 1,457

दरअसल बर्रा थाने से वांछित अपराधी जिद्दी पंडित ने यादव मार्केट चौकी इंचार्ज अरुण यादव और सिपाहियों के साथ ना केवल जन्मदिन मनाया बल्कि चौकी के अन्दर केक भी काटा. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे एक अपराधी अपने हाथ से दरोगा और अन्य सिपाहियों को केक खिला रहा है. वहीं पुलिस कर्मियों के साथ अपराधी की जन्मदिन मनाते हुए फोटो वायरल होते ही हड़कंप मच गया. हालांकि एसपी साउथ ने वायरल फोटो की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.

बता दें कि नौबस्ता में रहने वाला शातिर अपराधी रजत शर्मा उर्फ़ जिद्दी पंडित पर शहर के कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं. बीते 16 जनवरी को जिद्दी पंडित ने बर्रा थाना क्षेत्र स्थित जरौली में रहने वाले कारोबारी शैलेश राजपूत के रंगदारी मांगी थी. वहीं रंगदारी देने से इनकार करने पर नाराज जिद्दी पंडित अपने साथियों के साथ कारोबारी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था.जिसके बाद पीड़ित शैलेश ने बर्रा थाने में जिद्दी पंडित के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था.

जबकि बर्रा पुलिस पीड़ित को लगातार आश्वासन दे रही थी कि आरोपी की तलाश की जा रही है. लेकिन आरोपी पुलिस कर्मियों के साथ ही अपना जन्मदिन मना रहा है.वहीं चौकी में केक काटे जाने वाले ये तस्वीरें सोमवार रात को वायरल हुई जो पुलिस कर्मियों और शहर की जनता के बीच फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है.

Comments
Loading...