बियर से भरा ट्रक पलटा, पुलिस लूट ले गयी बियर

0 11

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले की पुलिस किसी न किसी बात को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहना चाहती है। इतना ही नहीं यहां की पुलिस अपनी खाकी वर्दी पर अपराध के धब्बो को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। 

Related News
1 of 1,457

ऐसा ही एक मामला हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र में देखने को मिला;  जहाँ आज NH-93 पर अलीगढ की ओर से आ रहा बियर से भरा ट्रक गाँव समामई पर स्कूली बच्चो से भरी वैन को बचाने की वजह से बियर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बीयर से भरे ट्रक पलटने की सुचना पर पहुँची पुलिस माल की सुरक्षा करने की बजाय बीयर की केन को थैले में भरकर लूट ले गई। 

पुलिस की यह करतूत कैमरे में कैद हो गई। वही इस दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गये जिनको उपचार के लिये अस्पताल भिजवा दिया गया जहाँ उनका उपचार जारी है। 

(रिपोर्ट – सूरज मौर्या , हाथरस )

Comments
Loading...