कैंटर गाड़ी में उतरा करंट, धक्का लगे रहे 2 युवकों की मौत, तीन झुलसे

0 10

हाथरस–हाथरस के थाना हसायन क्षेत्र के गाँव रजापुर में सड़क किनारे खड़ी कैंटर गाड़ी के ऊपर अचानक बिजली का हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। जिसकी वजह से केंटर गाड़ी में करेंट दौड़ गया  और इस हादसे में दो लोगो की मोके पर ही मौत हो गई बाकि तीन लोग घायल हो गए। 

Related News
1 of 1,457

आपको बता दे कि हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग सड़क किनारे खड़ी कैंटर गाड़ी को धक्का लगा कर स्टार्ट कर रहे थे तभी कुछ लोगो को अचानक करंट लगा कैंटर गाड़ी में धक्का लगा रहे लोगो मे से 2 युवकों की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई और लगभग तीन लोग करंट लगने की वजह से बुरी तरह झुलस कर गम्भीर घायल हो गये। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

वही इस घटना से गुस्साये मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की माँग को लेकर रोड पर जाम लगा दिया और मुआवजे की माँग करने लगे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस व अला अधिकारी मौके पर पहुँच गये और जाम लगा रहे ग्रामीणो को समझाने में जुट गये मगर ग्रामीण मुआवजे की माँग पर अड़े रहे । 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...