जब राजनाथ के खिलाफ नामांकन करने पहुंचे सीएम योगी !

0 14

लखनऊ–एक तरफ लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज देश की 95 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं और दूसरी तरफ मतदान से अलग आज देश में चुनावी प्रचार और नेताओं का नामांकन जारी है। 

Related News
1 of 1,457

विपक्षियों द्वारा लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को घेरने के लिए चौतरफा आक्रमण की तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज आजमगढ़ से अपना पर्चा दाखिल किया। साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने लखनऊ से अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीँ दूसरी तरफ राजधानी में सीएम योगी के हमशक्ल सुरेश ठाकुर ने भी अपना परचा भर दिया है।

जब वह नामांकन स्थल पर पहुंचे तो कई लोग उस दौरान उन्हें देखकर भौंचक्के रह गए। बता दें प्रत्याशी का सुरेश ठाकुर की शक्ल हूबहू यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलती-जुलती है। उन्होंने मौलिक अधिकार पार्टी से नामांकन किया है। 

Comments
Loading...