लखनऊःकैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे को हार्ट अटैक, अस्पताल में  भर्ती

0 12

लखनऊ — कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे को शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ा। वे उत्तर प्रदेश में लोकसभा के चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ में थे। उन्हें यहां सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related News
1 of 1,457

वहीं हालत नाजुक होने देख उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही है। जब चौबे की तबीयत खराब हुई उस वक्त उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे।

बता दें कि चौबे शुक्रवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में रायबरेली और अमेठी के दौरे पर थे। देर शाम वे मुख्यमंत्री बघेल के साथ लखनऊ लौटे थे। तब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। शनिवर तड़के उन्होंने बैचेनी की शिकायत की और फिर बेहोश हो गए। तब बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय उनके साथ ही मौजूद थे। उनका होटल सहारा अस्पताल के पास में था।

उन्हें फौरन वहां एडमिट कराया गया। फिलहाल, वे आईसीयू में हैं। छत्तीसगढ़ के साजा विधानसभा से विधायक रविंद्र चौबे कांग्रेस पार्टी में बेहद कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे आठ बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं।

Comments
Loading...