रफ़्तार का कहर, ट्रैक्टर पलटने से 3 की मौत, 40 घायल

0 19

हाथरस– हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में NH-93 पर गाँव कुंवरपुर के निकट बाईपास एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला जहाँ जानवर को बचाने की वजह से अनियत्रित होकर सवारियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड्डे में पलट गई। 

Related News
1 of 1,457

ट्रैक्टर में सवार लगभग 50 लोगो मे 3 लोगो की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों में ज्यादतर महिलाये और बच्चे शामिल थे। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से बागला जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहा डॉक्टरों ने लगभग 15 लोगो की हालत को नाजुक देखते हुये अलीगढ मेडिकल रेफर कर दिया । दुर्घटना की जनकारी होने के बाद पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गये। 

हादसा इतना भीषण था कि लोगो में चीख पुकार मच गई। यह सभी लोग भात लेकर हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गाँव सुजान से जिला अलीगढ़ के गाँव नगला राईत जा रहे थे।सड़क पार कर रहे कुत्ते को बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और ट्रैक्टर ट्रॉली सहित खड्डे में पलट गया। 

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या, हाथरस ) 

Comments
Loading...