बस कंडक्टर और क्लीनर ने महिला से किया दुष्कर्म, मौके पर पहुंची पुलिस

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यहां एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

0 282

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, मध्यप्रदेश से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना महिला के साथ तब हुई जब वह इंदौर से सूरत जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी।

बस कंडक्टर और क्लीनर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म:

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि बस कंडक्टर और क्लीनर ने उसे सुरक्षित जगह ले जाने के बहाने एक घर में लेकर गए। वहां पर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के अनुसार आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और पास के ही पुलिस स्टेशन पहुंचकर घटना के बारे में बताकर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार:

Related News
1 of 778

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने बस स्टैंड पर मौजूद ड्राइवर से भी पूछताछ की। जिस वक्त दोनों आरोपियों ने महिला को अपने साथ लेकर गए। उस वक्त ड्राइवर भी बस स्टैंड पर मौजूद था। छत्रीपुरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर पवन सिंघल ने बताया कि दोनों आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ यह वारदात शुक्रवार की रात हुई। जब वह बस का इंतजार कर रही थी। जब महिला ने सूरत जाने वाली बस के इंतजार की बात बताई तो दोनों ने कहा कि बस सुबह मिलेगी।

 

 

ये भी पढ़ें.. UP Chunav 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से भरेंगे हुंकार, इतनी बार कर चुके हैं दौरा

ये भी पढ़ें..ओमिक्रॉन का ये लक्षण नजर आने पर हो जाएं सावधान, इस तरह करें बचाव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...