दहेज में नहीं मिली भैंस तो दे दिया तीन तलाक…

0 26

मुरादाबाद —  सरकार के कड़े कानून बनने के बाद भी तीन तलाक की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही हैं. ताज़ा मामला मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र का है.जहां एक पति ने दहेज़ में भैंस और एक लाख रुपये मायके से न लाने पर अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया. फिलहाल पीड़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Related News
1 of 1,457

बता दें कि पीड़िता अफसाना मूंढापांडे थाना क्षेत्र की रहने वाली है. डेढ़ साल पहले उसका निकाह गांव गतौरा के ही तौफीक के साथ हुआ था. तौफीक प्राइवेट नौकरी करता है, निकाह के कुछ दिन तक तो दोनों के बीच संबंध ठीक-ठाक रहे. इसके बाद ससुरालियों द्वारा दहेज की डिमांड शुरू हो गई. तौफीक को दहेज में भैंस और लाख रुपए चाहिए थे. पीड़िता अफसाना ने अपने मायके जाकर अपने घर वालों से इसकी शिकयत की.तब परिवार वालों ने तौफ़ीक़ की डिमांड को पूरा करने में असमर्थता जताई. आरोपी तौफीक ने गुस्से में आकर अफसाना को तीन बार तलाक बोल दिया.

Comments
Loading...