13 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, शव के साथ की हैवानियत

0 116

बिहार में एक दिल को दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में कशहा मटकुड़िया गांव के रहने वाले 13 साल के किशोर की अज्ञात अपराधियों ने अगवा करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी.

जब इससे भी पेट नहीं भरा तो किशोर के शव के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई. वहीं शव को नहर किनारे फेंक दिया.

ये भी पढ़ें..बिहारः युवा RJD नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने शव के साथ किया ये काम…

नहर किनारे मिला शव

परिजनों ने तबाया कि मृतक सौरभ बुधवार की संध्या घर के बगल में भोज खाने गया था, जहां से वो शाम सात बजे के बाद से लापता हो गया.पूरी रात उसकी खोज की गई लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चल पाया.

Related News
1 of 810

गुरुवार की सुबह राहगीरों ने गांव वालों को सूचना दी कि एक अज्ञात लाश मटकुड़िया छोटी नहर के किनारे पड़ा हुआ है, जिसके बाद गांव के कई लोग लाश देखने के लिए दौड़े तो लाश की पहचान कशहा मटकुड़िया निवासी सिकेन्द्र यादव के 13 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई.

आंखों में घोंपा छुरा…

जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. हत्या की इस जघण्य घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता नहीं लग सका है. बताया जा रहा है कि पहले किशोर की हत्या की फिर आंखों में छुरा घोंपा गया.

ये भी पढ़ें..पत्नी को गैर मर्द संग आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने उठाया खौकनाक कदम…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...