बड़ी खबरः BJP प्रत्याशी के भाई के फ्लैट से मिला 22 किलो सोना, पुलिस ने किया जब्त

सोने का कीमत करीब 12 करोड़ रुपये...

0 260

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नेपाल पुलिस ने बीरगंज से एक फ्लैट से 22 किलो 576 ग्राम सोना बरामद किया है. नेपाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अपार्टमेंट के फ्लैट से छापेमारी कर यह बरामदगी की.

ये भी पढ़ें..बिहार चुनाव: महागठबंधन ने जारी किया संकल्प पत्र, तेजस्वी बोले-10 लाख युवाओं को देंगे नौकरी

नेपाल पुलिस के अनुसार जिस फ्लैट से करोड़ों का सोना बरामद हुआ है वो बिहार के रक्सौल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा का है.

सोने की कीमत करीब 12 करोड़
Related News
1 of 2,490

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा जब्त किया गया सोने का मूल्य 12 करोड़ रुपया  है. पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया है. पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है.

विस्तृत जानकारी आनी बाकी….

ये भी पढ़ें..दारोगा जी ने प्रेमिका से थाने में की शादी, एसपी साहब ने दिया आशिर्वाद..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...