फतेहपुर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही , 62 ओवरलोड ट्रक किये सीज 

0 19

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से धड़्डले से ओवर लोडिंग का खेल चल रहा हैं। ओवर लोडिंग की एमएलए द्वारा शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने टीम बनाकर खदान में जाँच कराइ। जिसके बाद खदान में हड़कंप मचा रहा। 

Related News
1 of 1,457

वहीँ एसपी ने डीएम के निर्देश पर 62 ओवरलोड ट्रको को सीज कर बड़ी कार्यवाही की है। जिससे ट्रक मालिकों में हड़कंप मचा हुआ हैं। वहीँ इस बारे में एसपी से बात की गई तो उनका कहना था की डीएम साहब द्वारा एआरटीओ और खनन विभाग की टीम बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसको देखते हुए सभी थानों को एलर्ट कर 62 ट्रको को सीज किया गया है और इसी तरह कार्यवाही चलती रहेगी |

(रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )

Comments
Loading...