काली पूजा के दौरान बड़ा हादसा, डीजे के नीचे दबे लोग, देखें लाइव वीडियो…

0 23

बलिया–बलिया शहर में निकाले गए काली पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्पीड ब्रेकर से निकलते समय ट्रैक्टर पर बंधे डीजे बॉक्स नीचे गिर गए, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। 

Related News
1 of 1,457

दरअसल बलिया शहर में प्रत्येक वर्ष काली पूजा के दौरान सैकड़ों की संख्या में झांकी और जुलूस निकालते हैं। इस दौरान ट्रैक्टर पर बड़े बड़े डीजे बॉक्स भी लगे होते हैं। संगीतमय तेज आवाज के साथ लोग जमकर झूमते है। इस बार भी नियमों को ताक पर रखकर बड़े बड़े स्पीकर बॉक्स ट्रैक्टर पर बंधे थे पर जुलुस जैसे ही चमनसिंह बाग़ रोड पहुंचा, वहां मौजूद स्पीड ब्रेकर क्रास करते समय डीजे बॉक्स एक तरफ झुक गया और देखते ही देखते पूरा बॉक्स नीचे गिर गया और अफरातफरी मच गई। हालांकि इस हादसे में जानमाल का ज्यादा नुक्सान तो नहीं हुआ पर कुछ लोग जरूर घायल हो गए ।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी, बलिया)

Comments
Loading...