लखनऊ के पीजीआई इलाके में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाई गोलियां

0 11

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के पीजीआई इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह पर फायरिंग कर दी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। फायरिंग से इलाके में हंड़कंप मच गया।

Related News
1 of 1,457

घायल सुनील सिंह को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। उन्हें यूपी सरकार के एक मंत्री का करीबी बताया जाता है।बता दें कि अभी चार दिन पहले हजरतगंज में मुख्तार अंसारी के करीबी पर फायरिंग की गई थी और शनिवार को पीजीआई इलाके में फायरिंग हुई।

बता दें कि अंसल सिटी में प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह पर उस समय ताबड़तोड़ गोलिया बरसाई गई जब वह अपनी कार से किसी काम से निकले थे।गोलियां उनके सीने व कंधे में लगी।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ट्रॉम सेंटर में भर्ती कराया है।फिलहा उनकी हालत नाजूक बनी हुई है। 

Comments
Loading...