शिवरात्रि पर जल चढ़ाने गए तीन युवकों को ट्रक ने रौंदा

0 302

मंदिर से जल चढ़ाकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे तीन शिवभक्तों (युवकों) को एक तेज रफ्तार ट्रक नें रौंद दिया। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान कर मृतकों के परिजनों को सूचित किया।

जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें..चलती कार पर सपा नेता का बेटा कर रहा था स्टंट, Video वायरल होते ही कटा चालान…

बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा

बहराइच लखनऊ हाइवे पर बाइक सवार तीन युवकों को सामने से आ रहे ट्रक ने घाघरा घाट के पहले जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल सवार तीनो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी । मृतकों की पहचान क्रमशः विनोद कुमार , सतगुरू व धुरूप निवासी पारामाझा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच के रूप में हुई।

Related News
1 of 163

परिजनों ने बताया कि ये तीन अच्छे दोस्त थे और शिवरात्रि पर भोर में महादेवा मंदिर में जल चढ़ाने गये थे। जरवल थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है । ड्राइवर मौके से फरार हो गया है । मृतकों के घर सूचना कर दी गयी है । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

ये भी पढ़ें..अपनी विदाई में इतना रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटैक, हुई मौत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...