बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं बरसी से पहले चिपकाए गए भड़काऊ पोस्टर

0 92

मेरठ– बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं बरसी से पहले मेरठ में कई स्थानों पर रातोंरात आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा कर फिजा बिगाड़ने की कोशिश की गई। इन पोस्टरों में धोखे के 25 साल, कहीं हम भूल न जाएं, बाबरी मस्जिद की दोबारा तामीर करो जैसे स्लोगन लिखे गए।

Related News
1 of 103

आपको बता दें, कि पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन के नाम से चस्पा मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए। लिसाड़ी गेट इलाके की विभिन्न कॉलोनियों की दीवारों पर चिपकाए गए इन पोस्टरों में बाबरी मस्जिद से संबंधित भड़काऊ स्लोगन लिखे थे। लोगों ने इन पोस्टरों को देखा तो प्रशासन को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने दीवारों से पोस्टर हटवा दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

Comments
Loading...