आजमगढ़ में हत्या करने आए बदमाशों की नही चली गोली, फिर हुआ ये

0 147

आजमगढ़– जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठे शख्स को गोली मारने पहुंचे बदमाशों की पिस्टल से गोली नही चली। जिसके बाद वहां मौजूद आसपास लोगों ने बदमाशों को पकड़कर खूब पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को चालान कर जेल भेज दिया है।

Related News
1 of 1,457

पूरा मामला बिलरियागंज थाना क्षेत्र का है। जहां कस्बा निवासी राधेश्याम गुप्ता मंगलवार रात करीब दस बजे अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी वहा कार से बघैला गांव के नौशाद उर्फ आसिफ और मठ विशंभर गांव निवासी डिंपू राय पहुंचे। दोनों कार से नीचे उतरते ही राधेश्याम पर पिस्टल तान फायर करने की कोशिश की।

लेकिन संयोग से फायर मिस हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर दोनों को दबोच लिया। लोगों ने दोनों को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पुलिस दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया।

दवा इलाज के बाद पुलिस राधेश्याम गुप्ता से तहरीर लेकर दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों का चालान कर दी। राधेश्याम ने बताया कि बगैर किसी रंजिश के यह दोनों बदमाश उसकी हत्या करना चाहते थे। संयोग रहा कि फायर मिस हो गया।

Comments
Loading...