फर्रूखाबाद-- नरौरा बांध से लगातार गंगा में पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर पहुंच गया है। इससे ब्लाक राजेपुर व शमसाबाद के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
लखनऊ -- उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है.बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे.
सहारनपुर -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार को घर में घुसकर पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।वहीं डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई।
न्यूज डेस्क -- उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का प्रकोप जारी है. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार को भी भारी बारिश की चेतवनी दी है.वहीं भारी बारिश को देखते हुए उत्तराखंड के 8 जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.
फर्रुखाबाद--फर्रुखाबाद में इलाज में लापरवाही और पुलिस की असंवेदनशीलता से दो बच्चों को जन्म देने वाली प्रसूता की मौत हो गई। घर से महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर-ट्राली से सीएचसी ले गए।
स्पोर्ट्स डेस्क -- शनिवार को खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई। पैराओलिंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ऐथलीट दीपा मलिक और एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में
बहराइच--शहर के अकबरपुरा नई बस्ती निवासी एक युवक अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। जिसे बचाने के लिए बड़े भाई व उसके बच्चे दौड़ पड़े। जिससे नाराज युवक ने सभी के ऊपर बैट्री में डालने के लिए रखा तेजाब फेंक दिया।
बहराइच--मेटुकहा गांव निवासी एक महिला को शनिवार रात ढाई बजे के आसपास प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवार के लोग उसे जिला महिला अस्पताल लाए। यहां गेट पर पहुंचते ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
बहराइच--बसभरिया गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपने चचेरे पोते को फावड़े से काट डाला। निर्ममता के साथ हत्या की वारदात को अंजाम देते हुए उसके शरीर को फावड़े से तीन हिस्सों में काट दिया।
मेरठ -- भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर अनिल कुमार की मकान की तीसरी मंजिल से पैर फिसलकर नीचे गिरने से मौत हो गई। अनिल कुमार आर्मी से रिटायर्ड हवलदार थे।
एटा--उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में न्यायालय परिसर में जमानत की पेशी पर आए पति ने सबके सामने पत्नी को दिया कोर्ट में ही 3 तलाक कहा। पत्नी और परिजनों ने अपने कानों से सुनते ही पैरों के नीचे जमीन खिसक गई।
मेरठ -- यूपी के मेरठ में सड़क पर नमाज़ न पढ़ने के फैसले के बाद मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाए गए है जिसमें नमाज़ियों से अपील की गई है कि मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज़ न पढ़े।