अपनी इज्जत बचाने के लिए चाची ने काटा भतीजे का गुप्तांग

0 37

इटावा –उत्तर प्रदेश के इटावा में एक सगी चाची ने अपनी इज्जत बचाने की खातिर भतीजे का गुप्तांग काट लिया।महिला का आरोप है कि उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए युवक का सब्जी के चाकू से गुप्तांग काट दिया।

Related News
1 of 1,457

दरअसल रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला इटावा के बसरेहर का जहां सीएचसी में बेहोश पड़े युवक के गुप्तांगों को एक महिला ने काट दिया है।रिश्ते में सगी चाची के साथ रेप करने के लिए इस युवक ने घर के भीतर दबोच लिया।और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास करने लगा।चाची ने अपनी इज्जत बचाने के लिए पास पड़े सब्जी के  चाकू से गुप्तांग काट लिया।

वहीं महिला ने तत्काल थाना बसरेहर पुलिस को सूचना दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से  घायल युवक को सीएचसी बसरेहर में भर्ती कराया।पीड़ित महिला ने बताया कि उसका भतीजा पिछले कई महीनों से उस पर बुरी नजर रखता आ रहा था। वहीं एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है,महिलाओ के प्रति बुरी नियत रखने वाले पुरुषों के खिलाफ यह आक्रोश है।

(रिपोर्ट-विवेक दुबे,शीर्षक दुबे

Comments
Loading...