अचानक धू-धू कर जलने लगा नोटों से भरा एटीएम, मचा हड़कंप

0 13

इटावा–यूपी के इटावा में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर के सामने बने विकास भवन के बगल में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने से हडकंप मच गया।देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण करते हुए पूरे एटीएम मशीन को अपनी चपेट में ले लिया।

Related News
1 of 1,457

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फायर विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने तक एटीएम मशीन समेत मशीन में रखा हुई सारी नगदी जलकर राख हो चुकी थी।एक्सिस बैंक के एटीएम में गुरुवार को देर रात शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। आग ने विकराल लपटों से पूरे एटीएम को अपनी चपेट में ले लिया। एटीएम के पास से निकल रहे लोगो ने आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक एटीएम मशीन और मशीन में रखी हुई नगदी राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थी।

 

Comments
Loading...