अटलजी दोबारा भाजपा परिवार में जन्म लेकर BJP को और आगे बढ़ाएःपूर्व प्रदेश अध्यक्ष

0 12

मेरठ — अटल जी दोबारा से भाजपा परिवार में जन्म लेकर भाजपा को ओर आगे बढ़ाए ऐसा कहना है भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी का । मेरठ के भाजपा महानगर कार्यालय पर आज सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने इकठ्ठा होकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी ।

Related News
1 of 1,457

सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने इकट्ठा होकर अटल जी को पुष्प अर्पित करके भावभीनी विदाई दी । श्रद्धांजलि देने वालो में कई वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी की कमी कभी पूरी नही हो सकती उनका स्थान और कोई नही ले सकता। साथ ही कहा कि मेरठ के कार्यकर्ता ईश्वर से ये प्रार्थना करते है कि अटल जी को दोबारा से भाजपा परिवार में जन्म दे ताकि भाजपा को वो और आगे बढ़ा सके। 

उन्होंने अटल जी की पुरानी यादें बताते हुए कहा कि अटल जी लगभग 9 बार मेरठ आ चुके हैं एक बार मवाना में एक कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी जी जब मंच से नीचे उतर रहे थे तो सीढ़िया चड़मराने लगी तब अटल जी ने पीछे पलट के देखा तो लक्ष्मीकांत वाजपेयी को देखकर बोले कि एक मियान में दो तलवार कैसे यानी एक मंच पर दो वाजपेयी कैसे। ऐसे ही कई किस्से उन्हें जिंदगी भर याद रहेंगे।

(रिपोर्ट-अर्जुन टंडन,मेरठ)

Comments
Loading...