स्वप्न में आई माँ काली के आदेश पर युवक ने मंदिर में किया ये काम…

0 26

हरदोई– देहात कोतवाली क्षेत्र में ऐतिहासिक काली मंदिर में युवक ने काली की मूर्ति के सामने अपनी गर्दन धारदार हथियार से रेत दी और वही बेहोश होकर गिर गया। घटना को देखते ही मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया ।

Related News
1 of 1,457

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि हरदोई के चांद बेहटा निवासी संदीप वर्मा नाम के युवक के स्वप्न में काली आई थी। उन्होंने उसे गर्दन चढ़ाने का आदेश दिया था। तब युवक ने हरदोई के ऐतिहासिक काली मंदिर में मूर्ति के निकट पहुंचकर अपनी गर्दन को धारदार हथियार से रेत दिया और वह बेहोश होकर के गिर गया। वैसे डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है इससे पहले भी इस मंदिर में जवान काटने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

(रिपोर्ट – सुनील अर्कवंशी , हरदोई )

 

Comments
Loading...