एक और BJP विधायक पर जानलेवा हमला बाल-बाल बचे…

0 24

प्रतापगढ़ —  लगातार सूबे के विधायक अपनी जान को खतरा बताते और धमकी मिलने का आरोप लगाकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते आ रहे है।इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया। ये नाम है प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज विधानसभा सीट से विधायक धीरज ओझा का।

विधायक का आरोप है कि इनके काफिले में शामिल सात गाड़ियों में सबसे पीछे चल रही उनकी स्कार्पियो जिसमे उनके भाई सवार थे। सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें उनके भाई और ड्राइवर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं विधायक ने इस हादसे को साजिशन जानलेवा हमला बताया। विधायक का आरोप है कि ये टक्कर जान बूझकर चार बार मारी गई। मैं हमेशा इसी गाड़ी से चलता था लेकिन आज मेरी किस्मत अच्छी थी कि मैं इंनोवा में बैठा था और मेरे भाई इस गाड़ी में थे इसमे दो कार्यकर्ताओ को उतारने के चलते पीछे रह गई थी।

Related News
1 of 1,457

BJP विधायक पर जानलेवा हमला

उधर पुलिस का कहना है कि रानीगंज विधायक रानीगंज की ओर जा रहे थे छैवा पुल पर सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई जिसे पुलिस ने ड्राइवर समेत पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारी से विधायक द्वारा लगाए गए आरोप के बाबत पूछा तो उनका कहना है कि ये जांच का विषय है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

(रिपोेर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...