लखनऊःभगवा रंग में रंगा एनेक्सी भवन

0 26

लखनऊ –– यूपी सत्ता मिलते ही पार्टी का रंग सूबे की सरकारी चीजों पर भी चढ़ जाता है.ऐसे में भारतीय जनता पार्टी पीछे कैसे रह सकती है.वहीं अब अधिकारी भी इसी जुगत में जुटे है. दरअसल उत्तर प्रदेश का एनेक्सी भवन जल्द ही केसरिया रंग में रंगा दिखाई देने लगेगा. योगी सरकार ने इसे केसरिया रंग में रंगने की तैयारी कर ली है.और रंग रोगन का काम भी शुरू हो चुका है.

Related News
1 of 103

 

बता दें कि इस एनेक्सी भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दफ्तर है. यही नहीं उनके साथ मुख्य सचिव से लेकर गृह विभाग, नियुक्ति विभाग और तमाम विभागों के दफ्तर इस भवन में हैं. इसीलिए इसे सूबे का सबसे कद्दावर भवन भी कहा जाता है.

जानकारी के अनुसार योगी सरकार ने इसे अब केसरिया रंग में रंगने की तैयारी कर ली है. एनेक्सी की सिग्नेचर बिल्डिंग को केसरिया रंग देने का काम भी शुरू हो चुका है. इसमें एनेक्सी के ऊपरी, बगल और पीछे के हिस्से की हो रही रंगाई की जा रही है. बता दें कि इससे पहले अखिलेश सरकार के दौरान रंगरोगन किया गया था. जिसमें सफेद रंग किया गया था.

Comments
Loading...