लखनऊः रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गैंग पकड़ा गया

0 19

लखनऊ– रेलवे में टीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए लखनऊ की विकासनगर पुलिस ने 7 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। 

Related News
1 of 1,457

क्षेत्रीय उत्तर प्रदेश रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गैंग पकड़ा गया। गैंग का सरगना रेलवे से बर्खास्त कर्मचारी सुशील शर्मा है। वह एनईआर गोरखपुर में खलासी के पद पर तैनात था। 2007 में जालसाजी में जेल भेजा गया था । वह जेल से छूटकर फिर ठगी का काम करने लगा था। जिसके बाद विकास नगर पुलिस की मुस्तैदी से वह धरा गया। आरेपियों के पास से एक लाख रूपए, 12 मोबाइल, एक कार और नौकरी संबंधित फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

Comments
Loading...