कानपुर: पुलिस चौकी के अंदर गोली लगने से सिपाही की मौत, महकमे में मचा हड़कंप

0 15

कानपुर देहात–कानपुर देहात में पुलिस चौकी के अंदर एक ऐसी घटना हो गयी , जिससे पुलिस महकमे में सनसनी फ़ैल गयी है। यहां एक सिपाही की मौत हो गयी है। 

Related News
1 of 1,457

पूरा मामला शिवली थाना क्षेत्र के बाघपुर चौकी का है ; जहाँ आज पुलिस चौकी के अंदर ही एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। दरअसल यहां तैनात सिपाही की मौत माथे पर गोली लगने से हुई है। 

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ,डॉग स्क्वायड टीम भी पहुँच गयी है और पूरी घटना की छानबीन में जुट गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं लेकिन किसी भी अफसर ने इस मामले पर कैमरे सामने कुछ भी बोलने से साफ़ इंकार कर दिया है। 

(रिपोर्ट- संजय कुमार, कानपुर देहात ) 

Comments
Loading...