Weather Update: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज (बुधवार को) अचानक मौसम बदल गया। दोपहर के समय, लखनऊ और कानपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली। अब तक, पारा 42 डिग्री से ऊपर बना हुआ था। वहीं हीट वेव के कारण जन-जीवन प्रभावित हो रहा था। लोगों का बाहर निकलना दूभर था।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी के कई ज़िलों के लिए अगले 48 घंटों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, और कई इलाकों में मौसम अचानक खराब होने की स्थितियां बन सकती हैं। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, उन्नाव, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। जहां एक ओर इससे तापमान में गिरावट आएगी, वहीं दूसरी ओर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का भी ख़तरा है।

चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत

राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर को मौसम अचानक बदल गया। काले बादल और धूलभरी आंधी से दिन में अंधेरा छा गया। तेज़ हवाओं के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान पिछले दिन की तुलना में छह डिग्री तक गिर गया और दोपहर तक 37°C पर आ गया। इससे पहले, सूरज की तपिश बहुत तेज़ थी, जिससे लोग गर्मी से बेहाल थे। पिछले कई दिनों से, झुलसा देने वाली गर्मी स्थानीय निवासियों के लिए काफी परेशानी का सबब बनी हुई थी। लखनऊ के साथ-साथ आस-पास के इलाकों का मौसम भी बदलने लगा है।

गौरतलब है कि मौसम में यह बदलाव एक लगातार सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण हो रहा है। क्षेत्र में मौजूद एक चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी और अस्थिरता बनी हुई है, जिसके चलते बार-बार तूफ़ानी स्थितियाँ बन रही हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Banda hottest districtlucknow newsLucknow weather forecastmonsoon forecast UPstrong winds Uttar PradeshTemperature drop UPthunderstorm warning UPUP heatwave reliefUttar Pradesh Rain Alertweather change UP