महिलाओं को सपा-कांग्रेस ने दिया धोखा दिया, परिवारवाद में डूबे दल नारी शक्ति से डरे- काशी में बोले पीएम मोदी

PM Modi’s Varanasi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को काशी पहुंचे। यहां नारी वंदन महिला सम्मेलन में पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सपा-कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके को परिवारवादी पार्टी बताया। पीएम ने कहा, 40 साल से महिला आरक्षण लटका था। हमने 2023 में नारी शक्ति अभिनंदन पारित किया। ये कानून लागू हो, इसके लिए चर्चा रखी। सपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसी पार्टियों को देश की महिलाओं को धोखा दिया।

PM Modi’s Varanasi visit: विपक्ष पर साधा निशाना

ऐसे दलों ने 40 साल से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगा दिया। सपा ने फिर से इसे लाल झंडी दिखा दी। असली बात यह है कि ये सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं। आप सभी से डरे हैं। ये परिवारवादी डर, देश की बेटियों को विधानसभा ससंद नहीं आने देना चाहता है। पीएम ने कहा, सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया, लेकिन मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा।

50 हजार महिलाएं सम्मेलन में पहुंचीं

सम्मेलन में 50 हजार महिलाएं पहुंचीं, 2 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई पीएम मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं। यहां BLW (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) ग्राउंड में करीब 50 हजार महिलाओं के बीच पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर पहुंचे। पीएम हाथ हिलाते और लोगों का अभिवादन करते मंच तक गए।

सम्मेलन में राजनीति, स्वयं सहायता समूह, चिकित्सा आदि वर्गों की 44 महिलाएं मंच पर बैठाई गई थीं। प्रधानमंत्री ने 6,350 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं। पीएम ने दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। एक ट्रेन वाराणसी से पुणे के बीच चलेगी। दूसरी ट्रेन अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू हुई।

11 साल में 54वां काशी दौरा

प्रधानमंत्री का 11 साल में यह 54वां काशी दौरा है। हालांकि, यह 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले पीएम नवंबर, 2025 में काशी आए थे। मोदी बुधवार को काशी से हरदोई जाएंगे। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

development projectsLatest Varanasi News in Hindimahila sammelanPM Modi in Varanasi Todaypm modi latest newspm modi two day varanasi visitPm modi varanasi visit livepm modi varanasi visit schedulepm modi varansi visit timeVaranasi Hindi SamacharVaranasi News in Hindiपीएम मोदी आज वाराणसी मेंपीएम मोदी का वाराणसी दौरा लाइव