UP Electricity Bill Hike: पेट्रोल-डीजल, गैस, दूध के दाम बढ़ने के बाद अब बिजली भी महंगी होने जा रही है। बिजली संकट के बीच उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL ) ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। UPPCL ने 10 प्रतिशत तक एक्स्ट्रा चार्ज लगाने का फैसला किया है। आसान शब्दों में कहें, तो अब हर 100 रुपये पर 10 रुपये अतिरिक्त चुकाना होगा।
UP Electricity Bill Hike: उपभोक्ताओं को 10% अधिक बिल चुकाना पड़ेगा
दरअसल UPPCL ने फ्यूल सरचार्ज 10 प्रतिशत का इजाफा किया है। अब प्रति 100 रुपये के बिजली बिल पर यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को 10 रुपये अधिक देना होगा। इस कदम का असर प्रदेश के सभी कैटेगरी के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। यह चार्ज हर माह बिजली के बिल में जुड़कर आता है। इस बार ये शुल्क 10 प्रतिशत आएगा। जिसके चलते जून का बिल ज़्यादा आएगा। माना जा रहा है कि UPPCL जून के बाद के महीनों में भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ा सकता है।
UP Electricity Bill Hike: जून में 10% महंगी हो जाएगी बिजली
बता दें कि यह कोई नया ऑर्डर नहीं है, बल्कि एक प्रोसेस है जो जनवरी 2025 से चल रहा है। यह बढ़ोतरी मार्च 2026 महीने के लिए 10% ‘फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज’ (FPPAS) की वजह से है, जो जून 2026 के बिल में जोड़ा जाएगा। यूपी इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने 8 जनवरी, 2025 को एक नोटिफिकेशन जारी करके यह नियम बनाया था कि किसी भी एक महीने का FPPAS चौथे महीने के बिल में जोड़ा जाएगा। सरकार के इस फैसले के राज्य के लाखों घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे.
UPPCL ने बिजली के दाम क्यों बढ़ाए
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बिजली पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाने की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि यह सरचार्ज बिजली की ज़्यादा डिमांड और दुनिया भर में फ्यूल की बढ़ती कीमतों की वजह से है। सरचार्ज बढ़ने से उत्तर प्रदेश के लोगों की जेब पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा। UPPCL के मुताबिक यह सरचार्ज बिजली खरीदने और ट्रांसमिशन की लागत में होने वाले ज़्यादा खर्चों की भरपाई के लिए लगाया जाता है।
दरअसल मिडिल ईस्ट संकट के बीच फ्यूल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पेट्रोल, डीज़ल और दूसरी चीज़ों की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश में बिजली की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। मिडिल ईस्ट संकट के बीच फ्यूल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पेट्रोल-डीजल समेत अन्य चीजें के दामों में बढ़ोतरी की गई है। अब बिजली के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)