तस्‍वीरों में देखिए विकास दुबे एनकाउंटर की पूरी कहानी

विकास के अलावा कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हुए।

कानपुर हत्‍याकांड का मुख्‍य आरोपी विकास दुबे बर्रा के पास मुठभेड़ में मार गिराया गया। यूपी पुलिस के मुताबिक, उसने एक अधिकारी की पिस्‍टल छीनकर भागने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें-

यूपी पुलिस के मुताबिक, उनकी गाड़ी बारिश के चले रोड पर फिसली और पलट गई। हादसे में विकास के अलावा कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हुए।

हादसे से जब तक सब उबर पाते, विकास ने तबतक घायल STF अधिकारी की पिस्‍टल छीन ली और भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया।

पुलिस ने विकास दुबे से सरेंडर करने को कहा मगर उसने फायर झोंक दिया।

मुठभेड़ 15 से 20 मिनट चली। दोनों तरफ से फायरिंग में कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। विकास दुबे के कंधे और कमर में कुल चार गोलियां लगी। जब वह ढेर हो गया तो उसे अस्‍पताल ले जाया गया।

गाड़ी पलटने के बाद जब मुठभेड़ शुरू हुई तो ट्रैफिक रुकवा दिया गया। मीडियाकर्मियों की गाड़‍ियों भी दूर रुकवाई गईं।

accusedbarraencounterescapedinjuredkanpur shootoutofficerpicturespistolup stfvikas dubay
Comments (0)
Add Comment