NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक लखनऊ में गिरफ्तार, काली कमाई से बनाई करोड़ों की संपत्ति

NRHM Action: राष्ट्रीय हेल्थ मिशन (NRHM) मामले में विजिलेंस की टीम ने बुधवार को पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेन्द्र प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें लखनऊ के वेव मॉल से पकड़ा गया। उनके खिलाफ साल 2021 में एनआरएचएम घोटाले से प्रभावित रहे देवीपाटन मंडल के बलरामपुर जिले में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप सामने आने पर केस दर्ज किया गया था। इस बार जांच में पाया गया कि विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी।

कांग्रेस पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार

बहराइच के पयागीपुर के कांग्रेस पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ धारा 13 (1) बी सपठित धारा 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत संगीन अपराध मानते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है और विजिलेंस मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच में पता चला कि अपने कार्यकाल में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के अलावा पूर्व विधायक के खिलाफ यूपी सतर्कता अधिष्ठान में अन्य तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। टीम इससे जुड़ी हर चीज के बारे में पूछताछ कर रही है और इससे संबंधित सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। वर्ष 2017 से 2018 और 2021 से 2022 के बीच बलरामपुर में एनआरएचएम घोटाले के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही गोंडा में भी एनआरएचएम घोटाले से संबंधित आरोप लगे है।

अन्य के खिलाफ जांच जारी

सूत्रों के मुताबिक पूर्व विधायक और अन्य के खिलाफ एनआरएचएम घोटाले से संबंधित आरोपों को लेकर यूपी विजिलेंस की जांच लंबे समय से हो रही थी। जांच में सामने आए आकड़ों के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लंबे समय से चल रही कार्रवाई में आखिरकार बुधवार को पूर्व विधायक की गिरफ्तारी हो गई। विजिलेंस टीम के मुताबिक मामले से जुड़े बाकी लोगों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।

अयोध्या सेक्टर में NRHM घोटाला

इसके अलावा साल 2025 में भी अयोध्या सेक्टर में भी एनआरएचएम घोटाले से संबंधित एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एजेंसियो के मुताबिक इन सभी मामलों में साक्ष्य संकलन कर पूछताछ की कार्रवाई कर रही है। विजिलेंस टीम के अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज सभी मामलों में विधिक कार्रवाई कर रही है इसके साथ ही एनआरएचएम घोटाले से जुड़े बाकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

civil hospitalFinancial IrregularitiesFormer MLA Arrestlucknow newsMukesh ShrivastavaNRHM ScamShravasti FIRVigilance Team