UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार सुबह 10:00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। इस परीक्षा में लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस बीच योगी सरकार ने उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी घोषणा की है।
UP Police Exam 2026: बस किराए में मिलेगी 50% छूट
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों के किराए में 50% की छूट ( 50 Percent discount Bus fare) मिलेगी। उम्मीदवारों केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। UPSRTC के आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर एक पोस्ट के अनुसार, उम्मीदवार 8, 9 और 10 जून, 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए वैध एडमिट कार्ड दिखाकर राज्य भर में सभी बस सेवाओं पर 50% छूट ( 50 Percent discount Bus fare) का लाभ उठा सकते हैं। निगम ने उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की है।
UP Police Exam 2026: परीक्षा के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें
इतना ही नहीं 8, 9 और 10 जून को होने वाली परीक्षा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। उम्मीदवारों को उनकी मंज़िल तक सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर पहुंचाने के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। UPSRTC ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि उम्मीदवारों को कोई असुविधा न हो। इस फ़ैसले से उन हज़ारों युवाओं को राहत मिलेगी जो परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं। किराए में 50 प्रतिशत की कटौती से बस का सफ़र सस्ता हो जाएगा, जिससे उम्मीदवार बिना किसी आर्थिक बोझ के आसानी से परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे।
इसके अलावा नॉर्दर्न रेलवे ने भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। उत्तर रेलवे 8 जून से 10 जून, 2026 तक विशेष अनारक्षित (Unreserved) ‘एग्जाम स्पेशल’ ट्रेनें चलाएगा। रेलवे ने परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले उम्मीदवारों की संभावित भीड़ को देखते हुए यह फ़ैसला लिया है। दरअसल इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से लाखों युवाओं की उम्मीदें जुड़ी हैं। परीक्षा देने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में उम्मीदवार आ रहे हैं। इसे देखते हुए, परिवहन और के मजबूत इंतजाम जरूरी थे।
29 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल और उसके समकक्ष पदों के लिए भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को रोज़ाना दो पालियों होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक है। दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 तक होगा। इस परीक्षा में लगभग 29 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। सीएम योगी ने अधिकारियों को परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया है, ताकि उम्मीदवार सुरक्षित, सुविधाजनक और अनुकूल माहौल में परीक्षा दे सकें।
UP Police Constable Exam 2026: सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, पुलिस विभाग और ज़िला अधिकारियों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। बायोमेट्रिक सत्यापन से लेकर AI कैमरों के इस्तेमाल तक, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए है। सभी केंद्रों पर CCTV निगरानी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आस-पास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।
UP Police Constable Exam 2026: अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर केवल अपना एडमिट कार्ड, एक वैध पहचान पत्र और नीले या काले रंग का बॉलपॉइंट पेन ही साथ लाने को कहा गया है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत कोई भी अन्य चीज़ साथ लाना सख्त मना है। हालांकि, मंगलसूत्र, कलावा (पवित्र धागा) या ताबीज़ जैसे धार्मिक प्रतीकों पर कोई रोक नहीं होगी।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)