अखिलेश के बाद पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

बदायूँ में आज सपा की किसान यात्रा में शामिल होने बदायूँ आ रहे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार साथ ही दर्जनों कार्यकर्ता भी लिए गए हिरासत में शेखुपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में रखा गया है।

ये भी पढ़ें..सड़क पर उतरे अखिलेश यादव अरेस्ट, कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

सपा की किसान यात्रा में शामिल होने या रहे पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने उझानी थाना क्षेत्र के वितरोई के पास से हिरासत में लिया जहाँ से उन्हें शेखुपुर के चीनी मिल के गेस्ट हाउस लाया गया है।

पूर्व सांसद का कहना है कि पंजाब हरियाणा की तर्ज पर बदायूँ में भी सपा की किसान यात्रा होनी थी लेकिन पुलिस रोक रही है। केंद सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कर रही है तो वही किसान विरोधी बिल लाकर अपनी मंशा जाहिर कर रही है।

किसान आन्दोल में होने जा रहे थे शामिल…

आज किसान सब तरफ से परेशान है धान का मूल्य नही मिल पाया तो गन्ना का बकाया अभी तक नही मिला है देश मे सरकार बड़े लोग चला रहे है किसान परेशान है आज बदायूँ में किसान यात्रा का आयोजन था जिसमे धर्मेंद्र यादव विसौली से होते हुए बदायूँ के मालवीय आवास ग्रह पर आना था लेकिन रास्ते से ही हिरासत में ले लिये गए साथ ही कई कार्यकर्ताओ को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में नजर बन्द किया गया है।

सपा के पूर्व सांसद ने प्रेस को दिए गए बयान में कहा कि सपा किसान आंदोलन में उनके साथ है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। किसान आंदोलन के राजनीतिकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है कि जन विरोधी कानून के खिलाफ आवाज़ उठाये इसमे अगर राजनीतिक पार्टियां समर्थन कर रही हैं तो इसको राजनीतिकरण का नाम क्यो दिया जा रहा है।

कल भारत बंद में सपा किसानों के साथ

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि एक राष्टीय अध्यक्ष के आवास की बैरिकेटिंग की गई उनकी फ्लीट की कारो को जब्त कर लिया गया उनको गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन किसानों के समर्थन में सपा पूरी तरह से साथ है और अखिलेश यादव जी की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओ का मनोबल बढेगा। कल भारत बंद के एलान में सपा पूरी तरह किसानों के साथ है और बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी ।

ये भी पढ़ें..प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा को कोहली ने उल्टा लटकाया ! तस्वीरें हुई वायरल…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

#stateAkhilesh Yadav under house arrestbareilly-city-politicskisan andolannewsPolice arrested former SP MP Dharmendra Yadavअखिलेश यादव नजरबंदधर्मेंद्र यादव गिरफ्तार
Comments (0)
Add Comment