UP BJP New Team: यूपी में बीजेपी की नई टीम का ऐलान, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

UP BJP New Team: उत्तर-प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल हैं। इसमें कई महिलाओँ को भी अवसर दिया गया है। इसके साथ ही 46 मंत्री, क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इसी रणनीति के साथ आगामी चुनाव में उतरेंगें।

UP BJP New Team: 19 नेताओं को बनाया गया उपाध्यक्ष

इस लिस्ट में कुल 19 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल और डॉ. कृतिका अग्रवाल जैसी महिला नेताओं को भी जगह मिली है. रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, अंकुर शर्मा, अनिल यादव समेत 46 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। पश्चिमी क्षेत्र की बात करें तो नबाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र विनोद राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

UP BJP New Team: दिनेश प्रताप बने मुख्य प्रवक्ता

इस मोर्चों में रोहित मिश्रा युवा मोर्चा, प्रकाश पाल पिछड़ा मोर्चा, देवेन्द्र सिंह किसान मोर्चा, अशोक रावत अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड अनुसूचित जनजाति मोर्चा को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है। इसके साथ ही दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशुराज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि यूपी में बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव की संभावना बहुत पहले से जताई जा रही थी। बता दें कि दिनेश प्रताप को यूपी बीजेपी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

UP BJP New Team: नीरज सिंह, पूजा पाल को अध्यक्ष का पदभार

गुरुवार की सुबह प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बीजेपी संगठन के बारे में मीडिया को जानकारी दी कि, जब मीडिया ने उनसे पूछा था कि संगठन की सूची कब तक जारी की जाएगी, तब उन्होंने थोड़ा सब्र रखने को कहा और इसके कुछ ही समय बाद बीजेपी संगठन की ओर से सूची जारी कर दी गई। इसके पहले सीएम योगी और पंकज चौधरी के साथ शीर्ष नेताओं ने कई बार दिल्ली में मीटिंग कर फाइनल किए गए नाम की चर्चा की थी। इसमें चर्चित चेहरों के बारे में बात करें तो राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, पूजा पाल, सुरेश राणा को बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा नीरज सिंह को उत्तर-प्रदेश का बीजेपी उपाध्यक्ष भी बनाया गया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

up bjp new executive committeeup bjp newsup bjp sangathan newsयूपी बीजेपी लिस्टयूपी बीजेपी संगठन लिस्टयूपी भाजपा संगठन सूचीयूपी विधानसभा चुनाव 2027