Prakash Chik Baraik: ममता को तगड़ा झटका, TMC के एक और राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा

Prakash Chik Baraik Resigns: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद पार्टी में भगदड़ मची हुई है। इसी बीच, गुरुवार को राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बाराइक ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले, TMC के दो प्रमुख राज्यसभा सांसदों, सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने भी संसद के उच्च सदन से इस्तीफा दिया था। लगातार तीन हाई-प्रोफाइल इस्तीफ़ों के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की ताकत काफी कम हो गई है। अब आज बाराइक के इस्तीफ़े के साथ, उच्च सदन में TMC सांसदों की संख्या घटकर सिर्फ़ 10 रह गई है।

Prakash Chik Baraik ने इस्तीफे में क्या लिखा

राज्यसभा चेयरमैन को भेजे गए इस्तीफ़े के पत्र में बाराइक ने कहा कि वह अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहे हैं और अनुरोध किया कि इस्तीफ़े को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। उन्होंने आगे लिखा, “राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान मुझे मिली मदद और सहयोग के लिए मैं चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

TMC में मची उथल-पुथल

बता दें कि प्रकाश चिक बाराइक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद थे और उन्हें तृणमूल कांग्रेस का एक अहम नेता माना जाता था। उनके इस्तीफ़े को पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी कई संगठनात्मक बदलावों और राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है। पिछले हफ़्ते, पार्टी के दो-तिहाई से ज़्यादा विधायकों (80 में से 65) ने आधिकारिक TMC विधायक दल से अलग होकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्य विपक्षी गुट के तौर पर मान्यता हासिल की। यह गुट पार्टी से निकाले गए विधायक रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व में बनाया गया था।

अभी और सांसद दे सकते हैं इस्तीफा

गौरतलब है कि इससे पहले TMC के दो अन्य राज्यसभा सांसदों सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने पहले ही राज्यसभा से इस्तीफ़ा दे दिया है। सुष्मिता देव ने जहां बुधवार को उच्च सदन की सदस्यता और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता, दोनों से इस्तीफ़ा दे दिया था। तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने 8 जून को राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था। अब प्रकाश चिक बारिक के इस्तीफ़े के बाद TMC के पास 10 राज्यसभा सांसद रह जाएंगे। इसके अलावा, सूत्रों से पता चला है कि आने वाले हफ़्ते में TMC के तीन और राज्यसभा सांसद इस्तीफ़ा दे सकते हैं, जिससे ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी के लिए संकट और गहरा सकता है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Bengal newsBengal TMCmamata Banerjee newsPrakash chik baraik resignPrakash chik resignTMC Mps resignTMC newsTMC rajya sabha mp Prakash chik BaraikTMC Rajya sabha mps