Shivang Kumar Debut IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मंच हमेशा से ही गुमनाम प्रतिभाओं को रातों-रात स्टार बनाने के लिए जाना जाता रहा है। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले गए मुकाबाले में ऐसा ही कुछ देखने को मिला । ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर दो बड़ी टीमों आमने-सामने थी लेकिन एक नए नाम ने सबका ध्यान खींचा। वह नाम था शिवांग कुमार। मध्य प्रदेश के इस 23 वर्षीय बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर ने न केवल IPL में डेब्यू किया, बल्कि अपनी कहानी से यह भी साबित कर दिया कि प्रतिभा को बड़े मंच तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।
हैदराबाद ने Shivang Kumar को कराया डेब्यू
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम अपनी बेहतरीन स्काउटिंग के लिए जानी जाती है। जब IPL 2026 की नीलामी में शिवांग कुमार का नाम आया, तो बहुत कम लोग उनके बारे में जानते थे। SRH ने इस युवा गेंदबाज पर भरोसा दिखाया और उन्हें उनकी बेस प्राइस ₹30 लाख के करीब की कीमत पर खरीद लिया। उस समय, किसी को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें सीजन के शुरुआती मैचों में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ प्लेइंग XI में जगह मिलेगी। हालांकि, ईडन गार्डन्स की स्पिन-अनुकूल पिच और शिवांग की काबिलियत ने उन्हें यह मौका दिला दिया। हालांकि उन्हें इस मैच कोई विकेट नहीं मिला।
Shivang Kumar: कौन है शिवांग कुमार
शिवांग कुमार मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके पास घरेलू क्रिकेट का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन जितना भी है, वह काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक घरेलू सर्किट में केवल चार T20I और तीन लिस्ट A (विजय हजारे ट्रॉफी) मैच खेले हैं। IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में, सिर्फ सात मैचों के अनुभव के साथ डेब्यू करना यह दिखाता है कि टीम मैनेजमेंट ने उनमें कोई खास ‘X-फैक्टर’ देखा है। बाएं हाथ का रिस्ट स्पिनर (चाइनामैन) होना अपने आप में एक दुर्लभ कौशल है। कुलदीप यादव के बाद, भारतीय क्रिकेट में इस शैली के बहुत कम गेंदबाज सामने आए हैं, और शिवांग में इस कमी को पूरा करने की क्षमता है।
घरेलू क्रिकेट में मचाई धूम
भले ही मैचों की संख्या सीमित हो, लेकिन शिवांग के आंकड़े उनकी कड़ी मेहनत की गवाही देते हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 45 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जो अब तक उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (T20) में, उन्होंने बिहार के खिलाफ 25 रन देकर 3 विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की। शिवांग में न सिर्फ गेंद से, बल्कि बल्ले से भी कमाल दिखाने की क्षमता है। 2025-26 की विजय हजारे ट्रॉफी में, उन्होंने झारखंड के खिलाफ 69 गेंदों में 67 रनों की जुझारू पारी खेली। यह उनकी हरफनमौला क्षमताओं को दर्शाता है, जो आधुनिक T20 क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए सोने पर सुहागा साबित होती हैं।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)