मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा नहीं…इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Shahi Eidgah Mathura : यूपी के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में हिंदू पक्ष को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग वाली अर्जी ए-44 को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह से जुड़ी संपत्ति को विवादित घोषित करने से इनकार कर दिया।यह याचिका श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दायर की गई थी।

हिंदू पक्ष का दावा मस्जिद की जगह पर था मंदिर

इससे पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्र की कोर्ट ने शाही ईदगाह को विवादित ढांचा घोषित करने की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। साथ ही फैसले के लिए 4 जुलाई की तारीख तय की थी। फिलहाल इस मामले की अगली सुनावई अब 2 अगस्त, 2025 को होगी।दरअसल हिंदू पक्ष ने याचिका में कहा था कि शाही ईदगाह मस्जिद की जगह पर पहले मंदिर था।

हिन्दू पक्ष ने कहा था कि मुस्लिम पक्ष आज तक कोर्ट में मस्जिद होने का कोई सबूत पेश नहीं कर पाया है। जिसे मस्जिद कहा जा रहा है, उसकी दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं के प्रतीक चिह्न हैं। किसी की जमीन पर अतिक्रमण कर लेने भर से वह जमीन उसकी नहीं हो जाती। न ही जमीन से संबंधित खसरा-खतौनी में मस्जिद का नाम दर्ज है। न ही नगर निगम में कोई रिकॉर्ड है और न ही टैक्स दिया जा रहा है। फिर इसे मस्जिद क्यों कहा जाए?

Shahi Eidgah Mathura: मुस्लिम पक्ष का दावा 400 साल पुरानी शाही ईदगाह

मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि हिंदू पक्ष की मांग पूरी तरह गलत है। यह 400 साल से शाही ईदगाह है, इसलिए इसे विवादित ढांचा घोषित करने की मांग खारिज की जानी चाहिए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में मांग की है कि शाही ईदगाह को विवादित ढांचा घोषित किया जाए, जैसा कि बाबरी मस्जिद मामले में किया गया था।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Allahabad High Courtallahabad high court dismisses petitionmathuramathura shahi idgah mosqueShri Krishna Janmabhoomiजस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रश्रीकृष्ण जन्मभूमि