महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु प्रेरणा कैंटीन का संचालन

शासन की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित समूहों की महिलाओं को विभिन्न कार्यों के माध्यम से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की प्रेरणा से विकास भवन परिसर में प्रेरणा कैंटीन की स्थापना की गयी है।

ये भी पढ़ें..युवती को प्रपोज करने गया था युवक, मना करने पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला…

प्रेरणा कैंटीन का संचालन विकास खंड सरवनखेडा के ग्राम-पंचायत बिल्टी अंतर्गत गठित राधेश्याम स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा किया गया। यहाँ से प्राप्त होने वाली आय से समहू की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर हो सकेगी।

सीडीओ ने समूह की महिलाओं से बात

इसी क्रम में महोदया द्वारा मिशन शक्ति के सम्बन्ध में समूह की महिलाओं से वार्ता करते हुए उन्हें अन्य कार्यों जैसे स्वेटर बुनाई, सिलाई, कढाई इत्यादि करने हेतु भी प्रेरित किया गया। नव वर्ष की स्वर्णिम बेला पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने विकास भवन परिसर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें..दो महिलाओं में चल रहे थे लात घूंसे, बीच सड़क ‘कुत्ते’ ने की ऐसी हरकत ‘निर्वस्त्र’ हुई महिला, Video वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट–संजय कुमार,कानपुर देहात)

आत्म निर्भर महिलाएंकानपुर देहातमहिलाओंयूपी समाचार
Comments (0)
Add Comment