कानपुर: जिलाधिकारी का प्रयास लाया रंग , किसान पराली जलाने के बजाय गायों को दान कर रहे चारा

कानपुर देहात में जिला प्रशासन फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करने की हर संभव कवायद में लगा हुआ है।

कानपुर देहात में जिला प्रशासन फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करने की हर संभव कवायद में लगा हुआ है। इसी के चलते जिला प्रशासन की ओर से जन जागरूकता अभियान सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक किसानों को सम्मानित भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन के जागरूकता अभियान की पहल सफल होती दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन के अथक प्रयासों के चलते अब कानपुर देहात के किसान जागरूक होकर खेतों में पराली न जला कर पराली दान करने का कार्य कर रहे हैं।वहीं जिला प्रशासन ऐसे किसानों को सम्मानित भी करने का काम कर रहा है। इसी के चलते आज जनपद कानपुर देहात के महिला किसान सहित 3 किसानों ने जिला मुख्यालय माती पहुंच जिलाधिकारी को पराली दान की। वहीं जिलाधिकारी जीतेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों का उत्साह वर्धन करते हुए उनको सम्मानित भी किया। साथ ही किसानों को हर संभव सहायता हर समय उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। वहीं कृषि विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए पराली के बदले गोबर की खाद देने की योजना शुरू की है।

अधिकारी ने किसानों का किया सम्मान:

कानपुर देहात के जिला मुख्यालय माती स्थित कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर दुर्गापुरवा की संध्या और पाल नगर ज्योतिष के बृजेश कुमार सहित 3 किसान एक-एक ट्राली पराली लेकर गौशालाओ को दान किया। महिला किसान सहित किसानों ने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पराली दान की। जिसके बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। साथ किसानों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। वहीं किसानों ने पराली दान को परोपकार कार्य मानते हुए कहा कि पराली जलाने के बजाए दान करने से जहाँ पशुओं को चारा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर पर्यावरण दूषित होने से बचेगा।

वहीं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि किसानों का यह कार्य वायु प्रदूषण को होने से रोकेगा। वहीं पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो पाएगी। ऐसे किसानों के साथ जिला प्रशासन हर समय साथ नजर आएगा।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

breaking newsBreaking News In Hindihindi live newshindi newshindi top newslatest hindi newslatest newslatest news live updateslatest news todayLive NewsNational NewsNews in Hindinews livenews todaysuperfast newstoday latest newstop newstop news storiestop trending news indiaआज नवीनतम समाचारटॉप न्यूजनवीनतम समाचारनवीनतम समाचार आजनवीनतम समाचार लाइव अपडेटनवीनतम हिंदी समाचारन्यूज इन हिंदीब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज इन हिंदीराष्ट्रीय समाचारलाइव समाचारलेटेस्ट न्यूज"शीर्ष ट्रेंडिंग समाचार भारतशीर्ष समाचारशीर्ष समाचार कहानियांसमाचार आजसमाचार लाइवसुपरफास्ट न्यूजहिंदी टॉप न्यूजहिंदी लाइव न्यूजहिंदी समाचार
Comments (0)
Add Comment