हाथरस में BJP की सीमा बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, सपा प्रत्याशी को 2 वोट से हराया

यूपी के हाथरस में BJP प्रत्याशी सीमा उपाध्याय ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठित चुनाव को जीत लिया है, उन्होंने सपा -आरएलडी की संयुक्त प्रत्याशी शशि चौधरी को 2 मतों से हराया है।

ये भी पढ़ें..पार्टनर से संबंध बनाते वक्त टूटा युवक का प्राइवेट पार्ट, निकलने लगा खून

सीमा को मिले 13 वोट

बता दें कि आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की चर्चाएं जोरों पर चल रही थी। BJP प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के पक्ष में 13 सदस्यों ने मतदान किया है, वही गठबंधन प्रत्याशी शशि चौधरी को 11 सदस्यों ने वोट दिया है सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर दोनों प्रत्याशियों के सैकड़ों समर्थक कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा उपाध्याय की 2 वोटों से जीत हुई है।

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी है सीमा

बता दें कि पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की धर्मपत्नी सीमा उपाध्याय वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय चुनाव लड़ी थी और भाजपा समर्थित प्रत्याशी रितु उपाध्याय को भारी मतों से हराया था उसके बाद सीमा उपाध्याय ने हाथरस जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।

उसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पदाधिकारियों ने हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए सीमा उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद आज हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्य 2 मतों से जिला पंचायत अध्यक्ष चुन ली गई हैं। वहीं जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या, हाथरस)

उत्तर प्रदेश न्यूजजिला पंचायत अध्यक्ष चुनावपंचायत चुनाव यूपीहाथरस न्यूज
Comments (0)
Add Comment