Bihar New CM Samrat Chaudhary: नीतीश युग का अंत….सम्राट होंगे बिहार के नए ‘चौधरी’ , कल लेंगे सीएम पद की शपथ ग्रहण

Bihar New CM Samrat Chaudhary: बिहार की सत्ता पर पिछले दो दशकों से काबिज नीतीश कुमार का राज अब खत्म होने वाला है। नीतीश कुमार आज को राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मिलकर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। नीतीश के दिल्ली जाने के फ़ैसले के साथ ही, बिहार की सत्ता की बागडोर अब भाजपा के हाथों में चली जाएगी। इस बीच बिहार के नए मुख्यमंत्री के लिए बीजेपी के सम्राट चौधरी का नाम फाइनल हो गया है। यानी बीजेपी के सम्राट बिहार के नए ‘चौधरी’ बनेंगे। बैठक में पहले उन्हें बीजेपी फिर एनडीए के विधायक दल का नेता चुना गया। ऐसा पहली बार होगा जब बिहार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई मुख्यमंत्री मिलेगा।

Bihar New CM Samrat Chaudhary: कल होगा शपथ ग्रहण

बता दें कि कल यानी 15 अप्रैल को 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर निशांत कुमार और विजय चौधरी का नाम लगभग तय है। दरअसल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री का पद खाली हो गया था। नीतीश ने पिछले हफ़्ते ही राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसे लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। कई नाम सामने आए, लेकिन आख़िरकार सम्राट चौधरी को चुना गया।

सम्राट चौधरी का सियासी सफर

16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी पिता का नाम शकुनी चौधरी है और उनकी मां का नाम पार्वती देवी है। सम्राट चौधरी की शादी ममता कुमारी से हुई है। उनका एक बेटा और एक बेटी है। सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली। सम्राट चौधरी ने अपने पिता के मार्गदर्शन में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। दिलचस्प बात यह है कि जिस RJD और विशेष रूप से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी विरोध करते हैं, कही उन्हीं लालू प्रसाद यादव की पाठशाला में राजनीति के ककहरे सीखे थे। असल में, उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत आरजेडी से ही की थी। दरअसल उनके पिता शकुनी चौधरी राज्य के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। शकुनी कभी लालू प्रसाद यादव के करीबी और विश्वासपात्र हुआ करते थे। हालांकि समय के साथ शकुनी चौधरी ने अपनी राजनीतिक यात्रा को एक नई दिशा दी और नीतीश कुमार के साथ जुड़ गए।

RJD से की थी सियासी करियर की शुरुआत

सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से की थी। हालांकि, बाद में वे जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) में शामिल हो गए। साल 2014 में, जब CM नीतीश कुमार ने अपनी जगह जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला किया, तब सम्राट चौधरी ने जीतन राम मांझी की सरकार में मंत्री के तौर पर काम किया। जनता दल (यूनाइटेड) छोड़ने के बाद, वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। चौधरी OBC समुदाय के भीतर प्रभावशाली कोइरी जाति से आते हैं।

सम्राट चौधरी को 2023 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और एक साल बाद वे उपमुख्यमंत्री बने। अब वह बिहार के दूसरे ऐसे नेता होंगे जो पहले डिप्टी सीएम रहे फिर सीएम बने। हालांकि बीजेपी ने अभी तक अगले मुख्यमंत्री के लिए अपने उम्मीदवार का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है, लेकिन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक मज़बूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी मुख्य वजह निवर्तमान सरकार में उनके द्वारा संभाला गया अहम गृह मंत्रालय का पोर्टफ़ोलियो भी है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Bihar New CMbihar new cm samrat chaudharyDeputy CMNishant KumarNitish kumarnitish kumar political activityoath ceremonySamrat Chaudharyकौन बनेगा का मुख्यमंत्रीबिहार के नए सीएणसम्राट चौधरी