पहली बार सरकार बनाएगी शांति और अहिंसा मंत्रालय !

न्यूज डेस्क–महात्मा गांधी को उनकी 150 जयंती पर श्रद्धांजलि देने की कोशिश में शांति और अहिंसा मंत्रालय को बनाने के लिए विचार तेज हो गया है। माना जा रहा है कि कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत इसका संचालन होगा। 

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ‘शांति और अहिंसा’ मंत्रालय बनाने पर विचार कर रही है। यह देश में अपने तरह का पहला और अनोखा मंत्रालय होगा। इस मंत्रालय को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि यह मंत्रालय कला और संस्कृति विभाग के अंतर्गत काम करेगा। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने इसे लेकर 10 जून को कई विभागों की अहम बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में इस मंत्रालय को लेकर अहम घोषणा संभव है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद इस मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गहलोत सरकार शांति एवं अहिंसा मंत्रालय बना रही है। इस मंत्रालय की स्थापना की कार्ययोजना तैयार करने को लेकर सीएम ने राज्य के मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता को निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने इस बारे में 10 जून को जयपुर स्थित शासन सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है। 

मंत्रालय प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक शांति एवं अहिंसा के क्षेत्र में काम करेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में पहली बार हैप्पीनेश विभाग बनाया था।

Comments (0)
Add Comment